बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्ययपारिक संस्था यूवीएम चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में पेश किए गए
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत का विकासोन्मुखी बजट बताया है जो वर्ष 2047 के भारत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है, जब हमारी आजादी को 100 साल पूरे होंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का अंतरिम बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
यह समावेशी और इनोवेटिव भी है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।"