दिल्ली..... चंडीगढ़ भाजपा की टीम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मलित हुई ।राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यो के मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा, प्रकोष्ठ , विभाग संयोजक शामिल हो रहे है। पूरे देश से लगभग पंद्रह हजार डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष J P Nadda ने अपने अध्यक्षीय भाषण में भाजपा की उपलब्धियों तथा मोदी सरकार की योजनाओं को गिनवाया।
प्रधान मंत्री मोदी ने राष्ट्र सर्वोत्तम का पाठ पढ़ाया तथा 2024 में एक बार फिर से राष्ट्र हितैषी भाजपा की सरकार लाने के लिए कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया।इस अधिवेशन मे लगभग 15000 डेलिगेट ने हिस्सा लिया
चंडीगढ़ से राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने हेतु प्रदेशाध्यक्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में चंडीगढ़ भाजपा टीम हिस्सा ले रही है जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी,कैलाश चंद जैन, देवेंद्र सिंह बबला, जगतार सिंह जग्गा, महामंत्री हुकम चंद, अमित जिंदल,सचिव संजीव राणा, सुभाष मौर्य, रुचि सेखरी, प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, गुरप्रीत ढिल्लों, विजय राणा, सभी जिलाध्यक्ष, मोर्चाध्यक्ष,महामंत्री, प्रकोष्ठ विभाग संयोजक व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।