2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा ने भी उम्मीदवारों की एक लिस्ट और जारी कर दी है। इस सूची में चंडीगढ़ के प्रत्याशी का नाम भी शामिल है। भाजपा ने चंडीगढ़ से इस बार किरण खेर को टिकट ना देकर संजय टंडन पर विश्वास जताया हैँ, इस बार पार्टी ने उन्हें को प्रत्याशी बनाया है।
10 सिंतबर,1963 में जन्मे संजय टंडन जाने माने राजनीतिज्ञ स्व. बलराम दास टंडन के बेटे हैं। संजय का जन्म अमृतसर में हुआ और यहीं से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। संजय टंडन चंडीगढ़ की राजनीति के वरिष्ठ नेता है। वह लंबे समय तक चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। तथा चंडीगढ़ के लोगो मे अच्छी पकड़ भी रखते हैँ
मौजूदा समय में वह हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी हैं। संजय टंडन का चंडीगढ़ के लोगो से पर्सनल कनेक्ट भी यही खासियत उनको प्रत्याशी बनाने में काफी सहयोगी रहा। उन्हें लोकसभा की टिकट मिलने पर चंडीगढ़ के लोगो मे ख़ुशी की लहर हैँ